रामलीला में युवाओं की दस्तक
मोसम दीन दीन हित, तुम्ह समान रघुबीर, अस विचारि रघुबंस मनि, हरहु बिषम भव-भीर..इसी संदेश के साथ शहर के युवा मंचीय रामलीला में अहम भूमिका निभा रहे हैं। औद्योगिक नगरी में कभी अपने वजूद को तरस रही मंचीय रामलीला की जड़ें अब धीरे-धीरे फैल रही हैं। इस धरोहर को संभालने के लिए आगे रही है शहर की युवा पीढ़ी। कभी शहर में रामलीला से युवाओं का मोह भंग हो गया था। लेकिन अब ट्रेंड बदल रहा है। अब केवल युवा रामलीला देखने रहे हैं, बल्कि इसमें प्रमुख किरदार प्रभावी ढंग से निभा रहे हैं। ये युवा हाई क्वालीफाइड, विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत बिजनेस से जुड़े हुए हैं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल में से वे रात को रामलीला की खूब रिहर्सल करते हैं।
साफ्टवेयरइंजीनियर लक्ष्मण
एनएच-1विजय रामलीला कमेटी की ओर से होने वाली रामलीला में लक्ष्मण की भू्मिका निभाने 26 वर्षीय सौरभ कुमार पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। गुड़गांव की एक बड़ी कंपनी में जॉब करते हैं। वे लगातार 11 साल से विभिन्न रोल निभाते रहे हैं। पांच साल तक सीता का रोल भी निभाया, जो उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। सौरभ के अनुसार पहली बार जब उन्होंने प्ले किया तो कुछ दोस्त उनका मजाक उड़ाते थे। खासतौर पर सीता का रोल निभाने पर। अब वही दोस्त उनकी प्रशंसा करते हैं। कमेटी की ओर से सौरभ को जनरल सेक्रेट्री भी नियुक्त किया गया है।
संगीतटीचर हैं राम
सेक्टर-15की रामलीला में राम की भूमिका निभाने वाले 25 वर्षीय रितेश कुमार म्यूजिक टीचर हैं। इसलिए कला से उनका खास नाता है। वे मंच पर अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लेते हैं। अपने संवादों से लोगों के दिल में उतर जाते हैं। रितेश के अनुसार जब उन्हें राम बनने का प्रस्ताव मिला तो पहले वह सोच में पड़ गए। लेकिन बाद में उन्होंने इस भूमिका को निभाने के लिए हां कर दी। आज इस प्ले की वजह से पूरे सेक्टर के लोग उन्हें जानने लगे हैं।
शास्त्रीयगायिका हैं सीता
सेक्टर-15श्रद्धा रामलीला कमेटी की ओर से होने वाली रामलीला में इस बार 14 साल की युगांधा नया चेहरा हैं। युगांधा 14 साल की हैं। अभी नौवीं कक्षा में पढ़ रही हैं। युगांधा शास्त्रीय संगीत की गायिका है। रिहर्सल के दौरान जब वह संवाद चौपाई बोलती हैं तो सब हैरत में पड़ जाते हैं। क्योंकि उनकी गायकी अदाकारी देखकर यकीन नहीं होता कि वह 14 साल की हैं। युगांधा कहती हैं कि उनके न