ऐस ट्रैक्टर की नई सीरीज लांच
ऐस ट्रैक्टर की नई सीरीज लांच
फरीदाबाद| सूरजकुंडमें ऐस ट्रैक्टर ने वार्षिक डीलर सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान 33, 40, 45 50 हार्स पावर की नई श्रेणी के तीन सिलेंडर के ट्रैक्टर बाजार में उतारे गए। इन ट्रैक्टरों की ग्राहक लंबे समय से मांग कर रहे थे। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यातिथि मुख्य मानव संसाधन अधिकारी डा. वीरेंद्र सरोहा नार्थ मैगमा फाइनेंस के जोनल हेड अजय बंसल ने किया। उन्होंने किसानों डीलरों को संबोधित किया। इस मौके पर ऐस ट्रैक्टर के हरियाणा डीलर्स, किसान कंपनी के अधिकारी मौजूद थे। एवीपी मार्केटिंग सुरजीत सिंह ने ट्रैक्टर की खूबियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा इसमें डीजल की कम खपत, अधिक खिंचाई, रखरखाव का कम खर्च और तीन सिलेंडर का शक्तिशाली इंजन है। इस मौके पर कंपनी के जोनल हेड महेंद्र सिंह सांगवान, पीएमजी हेड संजय कपूर, रिटेल हेड इरशाद हुसैन, सर्विस हैड एनएच धीमन, एसपीडी हेड पंकज झा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ऐस ट्रैक्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का दीप जला कर शुभारंभ करते अतिथि।