नए स्टूडेंट्स के लिए स्वागत समारोह
बीएडकोर्स के नए स्टूडेंट्स के स्वागत के लिए रावल कॅालेज ऑफ एजुकेशन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्या डाॅ. सुधा चतुर्वेदी ने भावी शिक्षकों को देश के निर्माता की संज्ञा देते हुए प्रोत्साहित किया। कालेज के शिक्षकों ने नए छात्र-छात्राओं को गत वर्ष के स्टूडेंट्स की उपलब्धियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर पिछले सत्र के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। गत वर्ष के विद्यार्थी हंसराज तथा यशोदा को सर्वोत्तम शिक्षार्थी तथा स्मारिका डैंग को श्रेष्ठ व्यक्तित्व के ख़िताब से नवाजा गया।
फरीदाबाद- रावल काॅलेज में न्यू स्टूडेंट का स्वागत करतीं छात्राएं।