- Hindi News
- नागपुर के व्यापारी से 29 लाख ठगे, दो गिरफ्तार
नागपुर के व्यापारी से 29 लाख ठगे, दो गिरफ्तार
गैस एजेंसी के नाम पर 44 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पांच नामजद
नागपुरके एक बड़े लोहा व्यापारी को ढाई करोड़ रुपए का लालच देकर 29 लाख रुपए ठगने के आरोप में दो लोगों को महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार को अरेस्ट कर लिया। आरोपी फरीदाबाद की जनता कॉलोनी प्रैस कॉलोनी के रहने वाले हैं। इसके अलावा इस गैंग का लीडर भी टाउन नंबर पांच का बताया जा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार अभी इस गैंग के कई आरोपियों का अरेस्ट होना बाकी है।
नागपुर के उमरेक थाना प्रभारी संजय पंवार ने बताया कि नागपुर के एक लोहा व्यापारी अमित गुप्ता ने 2013 में उनके थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में लोहा व्यापारी ने बताया कि उसने आईसीआईसीआई बैंक की कई पॉलिसी ली हुई हैं। पिछले साल उनके पास फोन आया कि बोनस के रूप में उनके ढाई करोड़ रुपए निकले हैं। इसके लिए फोन करने वाले युवकों ने समय-समय पर कुल 27 लाख रुपए अपने अकाउंट में जमा करा लिए। बाद में लोहा व्यापारी को ठगी के बारे में शक हुआ। उसने तुरंत इसकी शिकायत थाने में दी। नागपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और फरीदाबाद तक पहुंची।
नागपुर पुलिस यहां कई दिन से आई हुई थी और रेड कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने जनता कॉलोनी में रहने वाले अनिल कपूर और प्रैस कॉलोनी में रहने वाले दिलीप कुमार को अरेस्ट कर लिया। नागपुर के उमरेक थाने के प्रभारी संजय पंवार ने बताया कि यह बड़ा गैंग है। अभी और आरोपी अरेस्ट होने हैं। इन दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उधर अनिल कपूर दिलीप कुमार ने अपने आपको इस मामले से अलग बताया। दोनों आरोपियों ने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ रही है। उसके पास 24 लाख रुपए हैं।