पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएसई नॉर्थ जोन नेशनल स्वीमिंग : चार स्वीमरों ने लगाई मेडलों की बौछार

सीबीएसई नॉर्थ जोन नेशनल स्वीमिंग : चार स्वीमरों ने लगाई मेडलों की बौछार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीएसईनॉर्थ जोन नेशनल स्वीमिंग में फरीदाबाद के चार स्वीमरों हर्षित हुडा, अनुभा दास, अंजली सांगवान और अंशुल सांगवान ने 11 गोल्ड सहित 18 मेडल अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की। यह चैंपियनशिप रोहतक में 12 से 14 सितंबर को आयोजित हुई।

जिला स्वीमिंग एसोसिएशन महासचिव एके पंडित ने बताया कि आयशर स्कूल के हर्षित अंडर-14 ब्वॉयज में, अनुभा दास अंडर-12 वर्ग में और डीएवी-14 की अंशुल ने अंडर-14 गर्ल्स में भाग लिया। जबकि उसकी बहन अंजली ने अंडर-16 वर्ग में इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इसमें हर्षित ने 50मी. बैकस्ट्रोक, 200मी. इंडिविजुअल मेडल, 4 गुणा में 50 रिले मेडल और 4 गुणा 50मी. रिले फ्रीस्टाइल ईवेंट में 4 गोल्ड मेडल जीते। जबकि 50मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक ईवेंट में वह सिल्वर प्राप्त कर सका। अनुभा ने बैकस्ट्रोक, इंडिविजुअल मेडल, रिले मेडल, रिले फ्रीस्टाइल में 4 गोल्ड और फ्रीस्टाइल में सिल्वर प्राप्त कर अपने स्कूल को टीम का खिताब दिलाया। अंशुल ने 100मी. बैकस्ट्रोक ईवेंट में गोल्ड जीता। जबकि 50मी. बैकस्ट्रोक और 200मी. फ्रीस्टाइल में वे सिल्वर जीत सकीं। अंजली ने 50 और 100मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक ईवेंट में दो गोल्ड झटके। जबकि 50, 100मी. बटरफ्लाई और 50मी. फ्रीस्टाइल ईवेंट में वह सिल्वर हासिल कर सकीं। पंडित का कहना है कि सीबीएसई में स्कूल के हिसाब से भाग लेते हैं। इसलिए अभी केवल इन्हीं मेडलों का पता चल सका है। वैसे मेडलों की संख्या ज्यादा है।