पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय विद्यालय नेशनल खेलों का समापन फरीदाबाद में

केंद्रीय विद्यालय नेशनल खेलों का समापन फरीदाबाद में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
7से 12 अक्टूबर को होने वाले केंद्रीय विद्यालयों के नेशनल खेलों का समापन सेक्टर-12 खेल परिसर में होना तय किया गया है। फिलहाल अभी शुभारंभ एवं समापन के मुख्यातिथि का निर्णय नहीं लिया गया है। इन नेशनल खेलों के तहत दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम और फरीदाबाद में खेलों का आयोजन किया जाएगा। फरीदाबाद में इसके तहत नेशनल क्रिकेट चैंपियन आयोजित की जाएगी। जबकि त्यागराज स्टेडियम में तकरीबन 22 खेलों का आयोजन होगा। केवी नंबर-2 की प्रिंसिपल डॉ. अंबिका कालरा ने बताया कि दिल्ली-गुड़गांव मंडल को इन नेशनल खेलों का आयोजन दिया गया है। इसके तहत फरीदाबाद के केंद्रीय विद्यालयों को क्रिकेट चैंपियनशिप और समापन कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी दी गई है। सेक्टर-12 खेल परिसर में समापन कार्यक्रम किया जाना तय हुआ है। इसके तहत तैयारियां शुरू कर दी है। जबकि नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए कर्मवीर स्कूल और नाहर सिंह स्टेडियम के क्रिकेट मैदानों को हॉयर किया गया है।

उन्होंने बताया कि क्रिकेट चैंपियनशिप टी-20 फार्मेट में खेली जाएगी। जिसमें 29 रीजन से टीमें हिस्सा लेने फरीदाबाद पहुंचेंगी। जबकि अंडर-19 आयुवर्ग में देश के 29 रीजन में चल रहे सभी केंद्रीय विद्यालयों के तकरीबन 1500 खिलाड़ी दिल्ली में आयोजित नेशनल खेलों में हिस्सा लेंगे।