पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब 100 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन जून में 4 फ्लाईओवर हो जाएंगे शुरू

अब 100 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन जून में 4 फ्लाईओवर हो जाएंगे शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद. जल्द ही दिल्ली से आगरा जाना सुगम हो जाएगा। नेशनल हाईवे पर फरीदाबाद में जून में 4 फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद दिल्ली से सीधे आगरा की तरफ बगैर जाम व रेड लाइट के जाना आसान हो जाएगा। फ्लाईओवर बनने के बाद 100 की स्पीड में वाहन दौड़ेंगे। फिलहाल जाम के कारण वाहन मुख्य चौराहों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते हैं। सुबह-शाम जाम की स्थिति रहती है। हाईवे को सिक्स लेन करने वाली रिलांयस कंपनी का दावा है कि एप्रोच रोड का काम तेज चल रहा है। हाईवे सिक्स लेन होने के बाद रोज 1 लाख से अधिक वाहन चालकों को सहुलियत होगी।

फिलहाल क्या है स्थिति
बड़खल, ओल्ड, अजरौंदा व बाटा फ्लाईओवर बनकर तैयार हैं। अब इनकी एप्रोच रोड बनाने का काम चल रहा है। तीन माह में एप्रोच रोड बन जाएगी। इसके बाद अगले एक महीने में फिनीशिंग का काम हो जाएगा। संभावना है कि जून में चारों फ्लाईओवर के ऊपर से ट्रैफिक दौडऩा शुरू हो जाएगा।

बल्लभगढ़ यहां बनेंगे फुट ओवरब्रिज
नेशनल हाइवे को सिक्स लेन करने के चलते फुट ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे। इनमें फुट ओवरब्रिज में सराय चौक, वाईएमसीए, अमरपुर, पलवल, हरियाणा यूपी बॉर्डर (फरीदाबाद), इंडस्ट्रियल एरिया यूपी, जयगुरुदेव, इसके आगे की कॉलोनी के क्षेत्र, रिफाइनरी नगर, रिफाइनरी और भीमनगर (मथुरा) शामिल हैं।
सिक्स लेन हाईवे पर सफर होगा सुहाना : हाईवे सिक्स लेन बनने के बाद दिल्ली से आगरा जाने में 3 घंटे लगेंगे। फिलहाल दिल्ली से आगरा पहुंचने में 4.30 घंटे से अधिक समय लगता है। वाहन चालकों का डेढ़ घंटे का समय बच जाएगा। नेशनल हाईवे को सिक्स लेन करने का काम तेज गति से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट का 45 फीसदी से अधिक काम निपट चुका है। हाईवे को सिक्स लेन बना रही रिलायंस कंपनी ने इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन मार्च 2016 तय की थी लेकिन अब यह बढ़कर 11 जनवरी 2017 कर दी गई है। यह हाईवे दिल्ली से शुरू होकर आगरा के सिकंदराबाद तक बनेगा। इस योजना से रोज दिल्ली से आगरा सफर करने वाले वाहन चालकों को लाभ होगा।
स्पीड का यह है नियम
: रिलायंस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सचिंद्र सिंह के अनुसार हाईवे को बनाने के कुछ नियम होते हैं। इनमें सिक्स लेन नेशनल हाईवे को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला बनाया जाता है। एक्सप्रेस वे को 120 किलोमीटर रफ्तार के हिसाब से बनाया जाता है। फिलहाल नेशनल हाईवे नंबर दो 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला बना हुआ है।
भूमिगत पैदल पथ भी बनेंगे : इस रोड को सिक्स लेन करने के दौरान पैदल यात्रियों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिससे इन्हें सड़क पार करते समय परेशानी न हो। इसलिए अंडरपास पैदल पथ भी बनाए जाएंगे। इनमें मेवला महाराजपुर, वाईएमसीए, टीकरी ब्राह्मïण, स्कूल एरिया होडल, रोडवेज बस स्टैंड (सभी फरीदाबाद पलवल), दौताना, नांगल गिरी, अक्रूर इंटर कॉलेज, केडी डेंटल कॉलेज, चुरुमुरा (सभी मथुरा) शामिल हैं।
-लगभग सभी फ्लाईओवर बन चुके हैं, अब चल रहा है एप्रोच रोड बनाने का काम
कितने राज्यों की है योजना
दिल्ली
हरियाणा
यूपी
किन राज्यों में कितनी बनेगी रोड
हरियाणा 85 किमी
यूपी 97 किमी
-कितनी चौड़ी होगी रोड
अब एक लेन 8.50 मीटर
कितनी बढ़ेगी 4.30 मीटर
फरीदाबाद में कहां बनेंगे फ्लाईओवर
एनएचपीसी
बड़खल
ओल्ड
अजरौंदा
बाटा