पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच पांच लाख के इनामी झुथर पपला की तलाश में हरियाणा की सीआईए!

पांच-पांच लाख के इनामी झुथर पपला की तलाश में हरियाणा की सीआईए!

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांवके मोस्ट वांटेड संदीप गाडौली एनकाउंटर केस के बाद प्रदेश भर के वांछित मोस्ट वांटेड हरियाणा पुलिस के रेडार पर हैं। रेवाड़ी रेंज के कई जिलों में आतंक का पर्याय बने दो बदमाश विक्रम और वीरेंद्र पर हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय की तरफ से पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। प्रदेश में किसी बदमाश पर यह सबसे बड़ी इनामी राशि है। इस राशि के चक्कर में प्रदेश की सभी सीआईए (अपराध जांच शाखा) यूनिटें इन दोनों को ढूंढ रही हैं। यही नहीं डीजीपी के आदेश पर ही प्रदेश भर में आतंक का पर्याय बन चुके मोस्ट वांटेड बदमाशों की सूची भी बन रही है। इसमें फरीदाबाद से एक और पलवल से दो बदमाशों के नाम भी हैं।

रेवाड़ी रेंज की पुलिस महानिरीक्षक ममता सिंह के मुताबिक हरियाणा भर के मोस्ट वांटेड की सूची में महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी थाने में हत्या के चार और एक अन्य मामले में वांछित बदमाश वीरेंद्र उर्फ झुथर तथा विक्रम उर्फ पपला का नाम सबसे ऊपर है। डीजीपी की ओर से इन पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। रेंज के पुलिस अधिकारियों के बीच हुई बैठक में इन दोनों की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा की गई थी। सभी सीआईए यूनिटों को इनके बारे में अधिक से अधिक जानकारियां साझा की गई हैं। हालांकि पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि झुथर और पपला पेशेवर मुजरिम नहीं है। उन्होंने जो अपराध किया है, वह रंजिशन बदले की भावना से अंजाम दिया है।

{हरियाणा पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल ने रखा है पांच-पांच लाख का इनाम

फरीदाबाद से बीर सिंह और पलवल से अजय रेडार पर

फरीदाबादपुलिस आयुक्त सुभाष यादव के मुताबिक फरीदाबाद में यूं तो कई बदमाश मोस्ट वांटेड थे। अधिकांश पकड़े जा चुके हैं। फरीदाबाद के बीर सिंह नामक बदमाश की गिरफ्तारी बकाया है। इस पर चार लोगों की हत्या का आरोप है। सीआईए सेक्टर-30 को इसकी धरपकड़ के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह पलवल के एसपी राजेश दुग्गल के अनुसार उनके क्षेत्र में अजय गुर्जर नामक बदमाश पुलिस रेडार पर है। अजय पर रंगदारी, गोली चलाने समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पलवल शहर के व्यापारियों में गुर्जर का भय है।

^मोस्ट वांटेड अपराधियों को लेकर डीजीपी साहब बेहद संजीदा हैं। रेवाड़ी रेंज के अधीन पिछले पांच महीनों में 15 से अधिक मोस्ट वांटेड पकड़े जा चुके हैं। पलवल के बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक को दिशा निर्देश दिए गए हैं। -ममतासिंह, आईजी, रेवाड़ी रेंज।

^फरीदाबादपुलिस वांछित बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है। हाल ही में तीन-चार बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े, उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। -सुभाष यादव, पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद।

खबरें और भी हैं...