मीटर से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का रिमांड बढ़ा
फरीदाबाद| बिजलीके मीटरों से छेड़छाड़ कर उनके डिस्प्ले खराब करने के मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर विजिलेंस की टीम ने 25 मीटरों की रिकवरी की है। पकड़े गए आरोपी राजू और बुद्धि में से राजू की रिमांड 2 दिन और बढ़ गई है। अभी कई सवाल पूछने बाकी हैं। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम विजिलेंस के डायरेक्टर आरपी सिंह के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपी राजू ने पूछताछ में बताया कि रिकवर किए गए 25 मीटरों में सबसे ज्यादा 20 मीटर उसी ने खराब किए थे। जबकि बुद्धि ने सिर्फ 5 मीटरों से ही छेड़छाड़ की थी। सिंह के अनुसार जिन 25 लोगों के यहां इन लोगों ने मीटर खराब किए हैं। उन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।