बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 23 हजार से अधिक वाहन
6 हजार से अधिक भारी वाहन और 17 हजार से अधिक अन्य वाहन ऐसे हैं जिनकी पर्चियां कटी लेकिन नंबर प्लेट नहीं लगी
नो इंट्री जोन में है दफ्तर
फरीदाबादऑल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव सुभाष कौशिक के अनुसार हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने का काम सेक्टर-11 रेजीडेंशियल इलाके में हो रहा है। वहां बड़े ट्राले जा ही नहीं सकते। अगर वे ट्राले ले जाने की कोशिश करेंगे तो नो इंट्रीे में चालान कटेगा और वाहन जब्त हो जाएगा। उनकी तरफ से कई बार कहीं और खुले मैदान में नंबर प्लेट लगाने के लिए आग्रह किया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हाई सिक्योरिटी प्लेट का यह मामला सीएम तक भी पहुंच चुका है। अब इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। संभावना है कि जल्द इस मामले में बड़ा कदम उठाया जा सकता है।
फरीदाबाद. हाईसिक्योरिटीप्लेट।
नंबर प्लेटों के रेट
{बाइकके 121 रुपए
{स्कूटी/स्कूटर 140 रुपए
{कार के लिए 365 रुपए
{ट्रैक्टर के लिए 121 रुपए
{थ्री-व्हीलर 121 रुपए
{ट्रक/ बड़े वाहन के लिए 280 रुपए
हमने एजेंसी से हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने का रिकॉर्ड मांगा है। इस मामले की जांच की जाएगी। अक्सर पर्ची कटाने के बाद वाहन मालिक प्लेट नहीं लगवाते। भारी वाहन पर नंबर प्लेट लगवाने के मामले की जांच की जाएगी। -द्वारकाप्रसाद, सहायक सचिव, परिवहन विभाग।
{इस प्लेट के ऊपर लगा होलोग्राम, यूनिक आईडी नंबर है, {इसमें एक खास चिप भी लगाई जाएगी।
{चिप से वाहन कहीं भी सीसीटीवी कैमरे की नजर से गुजरेगा तो उसमें चिप के माध्यम से गाड़ी के बारे में पूरी जानकारी कैद हो जाएगी।
{इससे क्राइम कर भाग रहे वाहन चालकों पर नकेल कसी जा सकेगी।
{आधुनिक तकनीक से तैयार की गई हाई सिक्योरिटी प्लेट की खासियत यह भी है कि इन पर अंकित नंबरों को खुरच कर मिटाया नहीं जा सकता।
{प्लेट को खोलना आसान नहीं है। सभी प्लेट पर लेजर कोड और एक होलोग्राम होने के कारण इसकी डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन प्लेट भी तैयार नहीं की जा सकेगी।
{प्लेट लगाने के लिए विशेष प्रकार के नट-बोल्ट इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इनकी खासियत यह है कि एक बार लगाने के बाद इन्हें आसानी से खोला नहीं जा सकता। नट-बोल्ट खास मशीन से लगाए जाते हैं।
बल्लभगढ़ एसडीएम ऑफिस की नंबर प्लेट का डाटा
{पर्चीकटी 34167
{नंबर प्लेट लगी 25082
{लंबित 9085
नोट: यहडाटा 27 जुलाई 2012 से 10 फरवरी 2016 तक का है।
फरीदाबाद एसडीएम ऑफिस की नंबर प्लेट का डाटा
पर्चीकटी 77261
प्लेट लगाई 68921
लंबित 8340
4 साल का भारी वाहनों की नंबर प्लेट का डाटा
{पर्चीकटी 20925
{प्लेट लगाई 14362
{लंबित 6063
बंसल रोडवेज प्राइवेट लिमिटेड की करीब 40 पर्चियां कटी हैं लेकिन अभी तक हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं लग सकी है।
एसआरसी लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड की भारी वाहनों की करीब 50 पर्चियां कटी हैं लेकिन अभी तक हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं लग सकी है।
सोनू फ्रेट कैरियर प्राइवेट लिमिटेड की करीब 7 माह से भारी वाहनों की 50 पर्चियां कटी हैं लेकिन अभी तक हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं लग सकी है।