पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे कर्मचारी हड़ताल पर जाने की कर रहे तैयारी

रेलवे कर्मचारी हड़ताल पर जाने की कर रहे तैयारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| सातवेंपे कमीशन में विसंगतियों को लेकर रेलवे कर्मचारी अब हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो ट्रेनों के पहिए थम सकते हैं। इस तैयारी को लेकर फरीदाबाद में नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन ने सीक्रेट वोटिंग कराई है। जिसमें फरीदाबाद सेक्शन के सभी हिस्सा ले रहे हैं। वोटिंग शुक्रवार तक चलेगी। इस वोटिंग के माध्यम से यह तय किया जाएगा कि हड़ताल की जाए या नहीं। जिससे निष्पक्षता के साथ कर्मचारियों के विचार पता चल सकें। रेलवे कर्मचारी यूनियन इस पे कमीशन की विसंगतियों को दूर करने के लिए धरना प्रदर्शन काफी समय से कर रही हैं। लेकिन इसका कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। गुरुवार को इंजीनियरिंग, सिग्नल, टेलीकॉम, ट्रेग्शन एंड डिस्ट्रीब्यूशन के फरीदाबाद, न्यूटाउन, बल्लभगढ़, असावटी पलवल के 500 से अधिक कर्मचारियों ने वोटिंग की है।

खबरें और भी हैं...