डिपोधारक डीएफएससी से मिले
फरीदाबाद| जिलेमें कार्ड धारकों का राशन कोटा कम करने के बाद गुरुवार को काफी संख्या में डिपोधारक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक से उनके दफ्तर में मिले। डिपोधारकों ने काफी देर तक डीएफएससी के साथ मीटिंग कर अपनी समस्या बताई। अधिकारी ने राशन चंडीगढ़ से ही कम आने की बात कही। इसके बाद डिपो धारक वापस चले गए। डिपो धारक जगदीश, अनिल, सुरेश ने बताया कि जिले में सभी डिपो पर कम राशन पहुंच रहा है। उनके डिपो पर कार्डधारक उन्हें परेशान कर रहे हैं। वे कम राशन की बात को नहीं मान रहे हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों का भी आधा राशन कर दिया गया है। डिपो पर लोग आकर गुस्सा निकाल रहे हैं और अधिकारी भी उनकी समस्या से पल्ला झाड़ रहे हैं। इसलिए गुरुवार को करीब 50 डिपो धारक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक से मिले। इस बारे में डीएफएससी रामोतार ने बताया कि सरकार ने आदेश दिया है कि जिनके आधार कार्ड जमा हैं, उन्हें ही राशन दिया जाए। इसके अलावा सरकार की तरफ से जिन कार्डधारकों के पास गैस कनेक्शन हैं, उन्हें तेल देना बंद कर दिया गया है। इस बारे में एक नोटिस डिपो धारकों को भेजा जा चुका है।