पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला खेल अधिकारी की चेतावनी, कोच गैरहाजिर रहे तो कार्रवाई होगी

जिला खेल अधिकारी की चेतावनी, कोच गैरहाजिर रहे तो कार्रवाई होगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| गुरुवारको नए जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) सुनील भारद्वाज ने कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने सभी कोच के साथ बैठक कर प्रशिक्षण केंद्रों पर हर हाल में मौजूदगी दर्ज कराने के आदेश दिए। गैरहाजिर रहने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी उन्होंने दी। इसके अलावा सिंथेटिक एथलेटिक्स कोर्ट का बजट पास कराने की प्रक्रिया तेज कराना उन्होंने अपना प्रमुख उद्देश्य बताया। जिससे जल्द यह सुविधा फरीदाबाद को मिल सके। गौरतलब है कि 4 फरवरी को जिला खेल अधिकारी रमेश जांगड़ा का तबादला भिवानी कर दिया गया था। उनकी जगह से रेवाड़ी के जिला खेल अधिकारी सुनील भारद्वाज को यहां नियुक्त किया गया है। भारद्वाज फरीदाबाद में बॉस्केटबॉल कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा खेल परिसर में सिंथेटिक कोर्ट की मांग पुरानी है। इस वजह से यहां खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा 25 जनवरी को कोर्ट बनाने को लेकर घोषणा भी कर गए हैं। इसलिए अब उनका उद्देश्य इस प्रक्रिया को तेजी से कराने का है। बाकी वह अपने स्तर पर यहां के खेल को बढ़ाने का लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

खबरें और भी हैं...