12 से 18 फरवरी तक नेशनल प्रोडक्टिविटी वीक
फरीदाबाद| हरियाणास्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल (एचएसपीसी) 12 से 18 फरवरी तक नेशनल प्रोडक्टिविटी वीक मनाएगा। इस कार्यक्रम की थीम ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस फॉर हायर प्रोडक्टिविटी एंड सस्टेनेबल ग्राेथ’ रखी गई है। काउंसिल के अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया हर वर्ष नेशनल प्रोडक्टिविटी वीक मनाया जाता है। इस बार 16 फरवरी को सेक्टर-31 स्थित होटल-के में सुबह 11 बजे से उद्यमियों, मैनेजर और सुपरवाइजरों की कार्यक्षमता में विकास के लिए सेमिनार होगा। इसमें विषय से संबंधित कई बड़े वक्ता आएंगे। जो अलग-अलग जानकारियां देंगे। 18 फरवरी को काउंसिल के सेक्टर-17 स्थित प्लाट संख्या 521-ए में कार्यशाला रखी गई है। इसमें वर्कर्स की कार्य क्षमताओं के विकास की जानकारी दी जाएगी। इसमें भी विषय से संबंधित अलग-अलग वक्ता अपनी बात रखेंगे।