पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थैलेसीमिक बच्चों को दी गईं निशुल्क दवाएं

थैलेसीमिक बच्चों को दी गईं निशुल्क दवाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थैलेसीमिकबच्चों को खान दौलत राम धर्मशाला में गुरुवार को निशुल्क दवाएं दी गईं। इस दौरान पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मवीर भड़ाना, आशा विद्यापीठ के डायरेक्टर सत्यवीर डागर, महावीर इंटरनेशनल के अजित सिंह पटवा, रजत वैद्य, विद्या सागर कौशिक, बरखा असीजा, जेके भाटिया, डॉक्टर अमिता महाजन ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे आगे आकर इन बच्चों की तन-मन-धन से सेवा करें।

जिससे बीमारी से लड़ रहे ये बच्चे भी एक स्वस्थ जीवन जी सकें। आज जो दवा वितरित की गई, उसमें धर्मवीर भड़ाना, हरीश मित्तल, मुकेश अग्रवाल, कमल मदान, दीपक भसीन, प्रीतपाल सिंह, जसबीर सिंह, संजय कक्कड़ आदि का विशेष सहयोग रहा। शिविर में रविंदर डुडेजा, बी. दास बतरा, जेके भाटिया, हरीश रतरा, पंकज चौधरी, डा. सतीश आहूजा, कमलेश डूडेजा आदि मौजूद थे।

फरीदाबाद. थैलेसीमिकबच्चो को दवाई वितरित करते समाजसेवी।

खबरें और भी हैं...