पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘आतंकियों ने बनाई है भारत पाक में दूरी’

‘आतंकियों ने बनाई है भारत-पाक में दूरी’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकिस्तानके लोग भी दहशतगर्दों के कारण खौफजदा हैं। हम भी अमनचैन चाहते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच जो दूरियां हैं, उसके जिम्मेदार दहशतगर्द हैं। जिन्होंने धर्म अौर राजनीति के नाम पर दोनों देशों के बीच तनाव बना रखा है। यह बात पाकिस्तान से अमन-शांति का संदेश लेकर आए वकीलों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं फराह ऐज बेग ने कही।

फराह पाकिस्तान (पंजाब) बार काउंसिल की वाइस चेयरमैन हैं। सेक्टर-21सी स्थित जिमखाना क्लब में पाकिस्तानी वकीलों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत बार काउंसिल पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ और जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद ने संयुक्त रूप से किया। भारत आए प्रतिनिधिमंडल के लिए रात्रि भोज का प्रबंध किया गया था। पाकिस्तान के पंजाब बार काउंसिल की वाइस चेयरमैन फराह ऐज बेग ने स्वागत समारोह में कहा कि हम सरहद पार रह रहे अपने देश के लोगों की तरफ से अमनचैन का संदेश लेकर भारत आए हैं। हम भारत भ्रमण पर हैं और जहां भी जा रहे हैं, वहां पाकिस्तान के लोगों की तरफ से प्रेम और सद्भाव का ही संदेश दे रहे हैं। इस मौके पर पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल मखदूम मजीद हुसैन ने कहा कि दोनों देशों के बीच जो तनाव है, उसके जिम्मेदार कुछ दहशतगर्द हैं। ये धर्म और राजनीति के नाम पर आपस में लोगों को लड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा हमारे देश में भारत को लेकर किसी भी तरह का इश्यू नहीं है। पाकिस्तानी जनता यह भी जानती है कि दहशतगर्दी का यह खेल ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। पाकिस्तानी वकीलों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत बार काउंसिल पंजाब, हरियाणा एवं पंजाब के चेयरमैन रजत गौतम, सचिव प्रवेश यादव, जिला फरीदाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान एसडी शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, एडवोकेट प्रदीप परमार और बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने किया।

फरीदाबाद. पाकिस्तानी वकीलों का स्वागत करते हुए बार काउंसिल के पदाधिककारी।

खबरें और भी हैं...