पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर न्यूज. फरीदाबाद सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में चल रही

भास्कर न्यूज. फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में चल रही

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में चल रही दो दिवसीय जिलास्तरीय कुश्ती का मंगलवार काे समापन हो गया। जिला केसरी का खिताब महाराणा प्रताप अखाड़े के जगबीर ने लीलू अखाड़े के रोहित को हराकर अपने नाम किया। जबकि जिला कुमार का खिताब रमेश अखाड़े के सचिन ने सप्पा अखाड़े के दीपक को हराकर जीता। इस प्रतियोगिता में जिले के 30 अखाड़ों के पहलवानों ने भाग लिया। मंगलवार को अंडर-18 और वरिष्ठ आयु वर्ग के फाइनल मुकाबलों में 63 किलो में लीलू अखाड़े के टिंकू ने सप्पा अखाड़े के सचिन को, 69 किलो में सचिन ने लीलू अखाड़े के सुरजुद्दीन को मात देकर प्रथम स्थान हािसल किया। वरिष्ठ आयु वर्ग में 50 किलो में संजय ने ओमदत्त को, 54 किलो में बृजेश रावत ने पवन को, 58 किलो में नवीन रावत ने मुकेश को, 63 किलो में साेनू ने प्रदीप को, 69 किलो में माेनू ने कालू राम को, 76किलो में दीपक ने वाजीब को, 85 किलो में मनीष ने भगत को हराकर पहला स्थान हािसल किया।

खबरें और भी हैं...