पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पशु तस्करी की बढ़ती घटनाओं से नाराज लोगों ने लगाया जाम

पशु तस्करी की बढ़ती घटनाओं से नाराज लोगों ने लगाया जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटर कॉलेज लिटरेरी फेस्ट में दिखी स्टूडेंट्स की प्रतिभा

क्षेत्रमें बढ़ी पशु तस्करी से नाराज ग्रामीणों पट्टी के सैकड़ों युवाओं ने मंगलवार सुबह होडल-पुन्हाना मार्ग जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने यहां वाहन में भरकर ले जा रहे पशु तस्करों के कब्जे से दो गायों को मुक्त भी कराया। इनमें से एक की हालत गंभीर है। गायों को पास की गौशाला में भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही गौरक्षा समिति के सदस्य थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आश्वासन के बाद ही गुस्साए लोगों ने जाम खोला। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। लगभग डेढ घंटे रहे इस जाम के कारण जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

क्याहै मामला

पुलिसके अनुसार होडल-पुन्हाना मार्ग पर खेत पर जा रहे कुछ लोगों ने जंगल में पशु तस्करों को वाहन के साथ देखा। वे गाय को वाहन में लादने का प्रयास कर रहे थे। लोगों ने वहां शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों को अपनी ओर आता देख पशु तस्कर बंधक गायों को मौके पर ही छोडक़र वाहन लेकर फरार हो गए। लोगों ने मामले की सूचना होडल थाना पुलिस को दी। काफी देर तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो लोगों में गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने होडल-पुन्हाना मार्ग पर पहुंचकर जाम लगा दिया। जाम लगते ही दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल गौरक्षा समिति के प्रधान भगत सिंह रावत समिति के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों समिति की मांग पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया कि क्षेत्र में पुलिस गस्त तेज की जाएगी। पुलिस ने यहां गुस्साए लोगों से कहा कि मेवात के लगने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए जाएंगे और एक-एक वाहन की जांच करने के बाद भी उन्हें छोड़ा जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद ही लोगों ने जाम खोला। लगभग डेढ़ घंटे रहे इस जाम के कारण जाम में फंसे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

होडल पुन्हाना मार्ग पर जाम लगाते लोग।

मानव रचना कालेज में आयोजित सेमिनार में भाग लेते छात्र एवं छात्राएं।

खबरें और भी हैं...