वैटनरी डॉक्टर ने ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या
फरीदाबाद| मेवलामहाराजपुर फाटक के समीप त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस के आगे आकर एक वैटनरी डॉक्टर ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान रोहतक निवासी रमेश दहिया के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी के आईओ सूरतपाल के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस के ड्राइवर जेसी अग्रवाल ने सुबह 10.45 बजे सूचना दी कि ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। सूरतपाल के अनुसार मृतक रोहतक के पशुपालन विभाग में वैटनरी डॉक्टर थे। वह ड्यूटी जाकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। प|ी बिमला देवी केंद्र सरकार में कर्मचारी हैं।