पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मशीन से कर रहे थे खनन कार्य, तीन गिरफ्तार

मशीन से कर रहे थे खनन कार्य, तीन गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजकुंडरोड पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। जिला वन अधिकारी की शिकायत पर सूरजकुंड थाने की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अवैध खनन का केस दर्ज किया है। ये लोग सूरजकुंड रोड स्थित खालसा गार्डन के पीछे चोरी छिपे खनन कार्य में जुटे थे। पुलिस ने मौके से दो खुदाई मशीन बरामद की हैं।

इनसे खुदाई की जा रही थी। वन विभाग के अधिकारी गुलशन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। इसके बाद अनखीर पुलिस चौकी से टीम खालसा गार्डन के पीछे पहुंची।

वहां पुलिस को दो लोग पत्थर खनन करते मिल गए। इस दौरान मशीन मालिक भी वहां मौजूद था। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के नाम शाहिद और असगर हैं। दोनों ड्राइवर हैं। जबकि मशीन का मालिक नरेंद्र है। इन तीनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट और सुप्रीमकोर्ट की अवहेलना के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...