पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 से अधिक मीटरों की डिस्पले खराब कर चुका गिरोह

30 से अधिक मीटरों की डिस्पले खराब कर चुका गिरोह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। बिजली मीटरों से छेड़छाड़ करने वाले गैंग के पकड़े गए दो आरोपियों को बिजली थाना पुलिस ने 4 दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि उन्हें 3 और मीटर में छेड़छाड़ कर ऑफर मिला था। इसके लिए उन्हें रविवार शाम को जाना था।

बिजली निगम ने इन तीनों मीटरों की भी जांच की है। सभी मीटरों को लैब के लिए रेफर कर दिए गए हैं। अगर लैब रिपोर्ट में मीटरों में छेड़छाड पाई जाती है तो उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पूछताछ में कबूला की अभी तक वे 30 से अधिक मीटरों की डिस्पले खराब कर चुके हैं।

अन्य आरोपियों का पकड़ने की तैयारी

मामले की जांच कर रहे बिजली थाने के एसआई वीरेंद्र सिंह के अनुसार ये दोनों सिर्फ 7वीं पास हैं। दोनों इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। धीरे-धीरे दोनों ने उपभोक्ताओं को लालच देकर मीटरों में छेड़छाड़ काम शुरू कर किया। इन्होंने पूरा गैंग बना लिया। पूछताछ में बताया कि उपभोक्ताओं से पैसे लेकर अभी 30 से अधिक मीटरों की डिस्पले खराब कर चुके हैं। वीरेंद्र का कहना है कि आरोपियों की निशानदेही पर गैंग के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। बिजली पुलिस के डीएसपी रमेश कुमार के अनुसार पुलिस को काफी समय पहले भनक थी कि मीटरों में छेड़छाड़ करने वाला गैंग फरीदाबाद गुड़गांव जैसे बड़े शहरों में सक्रिय है। फरीदाबाद में राजू बुद्धि के पकड़े जाने से यह बात स्पष्ट भी हो गई है।

दोनों ने बताया कि वे पहले टर्मिनल ब्लॉक से बिजली को काटते थे। इसके बाद घर के बाहर लगे मीटर में एक स्पेशल उपकरण फिट करते। इससे मीटर का डिस्प्ले खराब हो जाता। इससे मीटर तो चलता था, लेकिन रीडिंग नहीं दिखाई देती। इससे निगम की ओर से संबंधित उपभोक्ता काे पिछली एवरेज रीडिंग को देखते हुए बिल बनाकर भेज दिया जाता था। ऐसे में उपभोक्ता बिजली चाहे जितनी खर्च कर लेता, लेकिन बिल उसे उसकी पिछली रीडिंग के मुतािबक ही भेजा जाता था। ऐसे कर वह बिजली निगम को चूना लगाते थे।


खबरें और भी हैं...