बच्चों के बड़े परामर्शदाता होते हैं अभिभावक : मलिक
फरीदाबाद| बच्चोंके सबसे बड़े परामर्शदाता उनके अभिभावक होते हैं। इसलिए माता-पिता को बच्चों की परवरिश पर पूरा ध्यान देना चाहिए। जिला बाल कल्याण अधिकारी सेक्टर-9 स्थित सेंट एंथोनी उच्च विद्यालय में आयोजित बाल सलाह, परामर्श एवं कल्याण केंद्र के सातवें स्थापना अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित किया गया था। मौके पर बच्चों को संबोधित करते बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक ने कहा बच्चों को घर तथा स्कूल में ऐसा वातावरण प्रदान करें कि उनका मानसिक एवं शारीरिक मनोबल हासिल करें। इस मौके पर स्कूल की सहायक कार्यक्रम अधिकारी उदयचंद, सीडब्ल्यूसी सदस्य गीता, रंजना अरोड़ा, डॉ. सुरेश वर्मा, मुनेश नरवाल, आशा पांडे आदि मौजूद थे।