सड़क हादसे में युवक की मौत
फरीदाबाद| सेक्टर-58के निकट संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल फुटपाथ से जा टकरा गई। इस हादसे में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रकाश सारन में रहते हैं। उनका बेटा सुनील अपने दोस्त संतोष के साथ सेक्टर-58 की तरफ घूमने गए थे। सेक्टर-58 के पास संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल फुटपाथ से टकरा गई। इलाज के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया।