पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी स्कूलों में पेट में कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी

निजी स्कूलों में पेट में कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| जिलास्वास्थ्य विभाग अब शिक्षा विभाग के साथ मिलकर निजी स्कूलों में पेट में कीड़े मारने वाली दवा खिलाने का अभियान चलाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी स्कूलों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है कि बच्चों को दवा खिलाने के मामले में गंभीरता बरतें। पहली से 12वीं कक्षा तक के हर बच्चे को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाए। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। सिविल सर्जन डा. गुलशन अरोड़ा के अनुसार पेट में कीड़े होने से बच्चों में रक्त की कमी हो जाती है। स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी डा. गीता पालिया ने कहा कि डीसी के आदेश के बाद सभी स्कूलों में बच्चों को दवा खिलाने का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...