पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अलग-अलग जगह से दो शव बरामद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | सेक्टर-25औद्योगिक क्षेत्र में एक भूखंड पर अज्ञात व्यक्ति का शव तिरपाल में लिपटा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। इसी तरह नेहरू ग्राउंड से भी अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सेक्टर-55 थाने की पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-25 में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची और तिरपाल को हटाया तो वह निर्वस्त्र था। उम्र करीब 45 वर्ष है। उसका पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें उसकी मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया। इसके अलावा सोमवार रात नेहरू ग्राउंड क्षेत्र से कोतवाली थाने की पुलिस ने भी एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। उसकी मृत्यु का कारण पता नहीं चला है। शव को शिनाख्त के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस छानबीन में जुटी है।

खबरें और भी हैं...