भास्कर न्यूज| फरीदाबाद
भास्कर न्यूज| फरीदाबाद
बेटीबचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल में जिले के नवनिर्वाचित संरपच, ब्लाक सदस्य परिषद सदस्यों के साथ एक शिक्षाप्रद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरपंचों के साथ चर्चा हुई कि इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
प्रत्येक गांव के हर घर तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा। इसमें गांव के सरंपच पंच अहम भूमिका निभाएंगे।
बेटी-बचाओ,बेटी पढ़ाओ का संकल्प
कार्यक्रमके दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सभी सरंपच, पंच, ब्लाक सदस्य परिषद सदस्यों ने संकल्प लिया कि बेटी बचाओ की इस मुहिम को गांव के घर-घर तक पहुंचाएंगे। बेटियों की शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा। उन्हें समझाया जाएगा कि बेटियों की शिक्षा कितनी जरूरी है। उनके शिक्षित होने से दो परिवारों का मान बढ़ता है।
उन्होंने कहा गांव में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ भी मुहिम चलाई जाएगी। लोगों की पुरानी दकियानूसी सोच को बदला जाएगा।
लोगबदलें बेटियों के प्रति अपना नजरिया
इसअवसर पर मुख्यातिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नवनिर्वाचित सरपंचों को स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा नवनिर्वाचित सरपंच, ब्लॉक सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य ग्रामीण जनता द्वारा चुने गए समाज के नए अधिपति हैं। इसलिए इन अधिपतियों का यह नैतिक कर्तव्य है कि ये समाज में बेटी के प्रति हो रहे भेदभाव के विरुद्ध एवं बेटी के सम्मान अधिकारों के लिए समाज में जागरुकता लाएं। सरपंच, पंच ब्लाक सदस्यों की गांव के हर घर में पहचान होती है। ऐसे में उनके जरिए जागरुकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाना बहुत आसान है। अस्पताल के चेयरमैन डा. राकेश गुप्ता ने कहा कि लोगों को बेटियों के प्रति अपना नजरिया बदलना होगा। अब यह सोच बदल भी रही हैं। भ्रूण हत्या, दहेज़ प्रथा एवं बेटी के लिए सामाजिक असमानताओं को दूर करना होगा। अस्पताल की चेयरपर्सन अंशु गुप्ता, रेडक्रास सोसायटी के सचिव डी आर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट गोपाल शर्मा, अनिल नागर, शीशपाल पहलवान, अनिल बोकन, अमित मिश्रा देवा भाटी सहित अन्य लोग मौजूद थे।