पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 34 %पेंशनरोंने नहीं जमा कराए आधार कार्ड

34 %पेंशनरोंने नहीं जमा कराए आधार कार्ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबजिले के 31 हजार पेंशनरों को आधार कार्ड जमा कराने के बाद ही पेंशन मिलेगी। सरकार ने सामाजिक पेंशन के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया है। इसलिए अब हर रोज एक हजार लोग इसे जमा कराने के लिए जिला समाज कल्याण दफ्तर पहुंच रहे हैं। विभाग के रिकॉर्ड में 31 हजार से अधिक लोगों ने अभी तक आधार कार्ड जमा नहीं कराया है। आदेश है कि अब आधार कार्ड जमा होने के बाद ही पेंशन मिलेगी। जिले में 84 हजार से अधिक पेंशनर्स हैं। इनमें से विभाग के पास करीब 66 फीसदी लोगों ने आधार कार्ड जमा कराया है।

होगाफर्जीवाड़ा खत्म

आधारकार्ड जमा करने के बाद इसे कंप्यूटर में फीड किया जाएगा। इसके बाद यह पता लग जाएगा कि पेंशनर्स की उम्र कितनी है। इससे फर्जी दोहरी पेंशन लेने वालों का पता लग जाएगा। इसलिए काफी लोग ऐसे हैं जो जान बूझकर अपना आधार कार्ड जमा नहीं करा रहे हैं। जिला समाज कल्याण विभाग के पास अभी तक केवल 66 फीसदी लोगों ने ही आधार कार्ड जमा कराए हैं। जिले में 84 हजार 418 पेंशनर्स हैं। इनमें से 52 हजार 642 लोगों ने आधार कार्ड जमा करा दिए हैं। विभाग के अधिकारी शहर से लेकर गांव तक आधार कार्ड जमा कराने के लिए मुनादी करा रहे हैं। अधिकारियों की कोशिश है कि फरवरी अंत तक सभी पेंशनरों के आधार कार्ड जमा हो जाएं।

कितने हुए ऑनलाइन

कुलपेंशनर्स 84 हजार 418

बैंक में खाते खुले 80 हजार 363

गांवशहर में पेंशनर्स

गांवमें पेंशनर्स 30 हजार 887

कितने ऑनलाइन हुए 28 हजार 414

शहर में पेंशनर्स 56 हजार 450

ऑनलाइन हुए 50 हजार 609

किसे कितनी पेंशन

बुजुर्ग1200

विधवा 1200

निराश्रित 1200

लाडली 1200

मंदबुद्धि 500

विकलांग 1200

नोट: अबफरवरी से पेंशनरों को 1200 की जगह 1400 रुपए पेंशन मिलेगी।

^सभी पेंशनरों से अपील है कि वे जल्द अपना आधार कार्ड विभाग के दफ्तर में जमा कराएं। रोज करीब 1 हजार लोग आधार कार्ड जमा कराने रहे हैं। अब किसी की पेंशन काटेंगे नहीं बल्कि आधार कार्ड जमा कराने के बाद उन्हें पेंशन देना शुरू कर देंगे। -सुशीला,जिला समाज कल्याण अधिकारी

15 दिन में बन जाएगा आधार कार्ड

सेक्टर-12में लघु सचिवालय के पुराने दिशा केंद्र, कमरा नंबर 11 में इस समय तीन काउंटर हैं। यहां रोज सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आधार कार्ड बनाए जाते हैं। लोग आसानी से आधार कार्ड बनवा सकते हैं। सेक्टर-16, बल्लभगढ़, फरीदाबाद बीडीपीओ ऑफिस समेत दर्जनभर जगह आधार कार्ड बनाने का काम जारी है।

जिले में अप्रैल-मई में पेंशन बैंक के माध्यम से देने के लिए योजना शुरू की गई थी। 9 माह में 80 हजार 363 लोगों ने खाते खुलवाए हैं। अभी 4 हजार से अधिक लोग खाते खुलवाने के लिए आगे नहीं रहे हैं। इस कारण यहां पेंशन बांटने का 100 फीसदी काम बैंक से नहीं हो पा रहा है।

खबरें और भी हैं...