पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्मार्ट सिटी दौड़ मेंं पिछड़ने का सबक : कंप्यूटर पर चलेंगी फाइलें, लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी

स्मार्ट सिटी दौड़ मेंं पिछड़ने का सबक : कंप्यूटर पर चलेंगी फाइलें, लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्मार्टसिटी की दौड़भाग में पिछड़ने के बाद सबक लेकर नगर निगम पहले खुद को ही स्मार्ट बनाने में जुट गया है। प्रदेश सरकार अब सभी निगमों के अंदरूनी बाहरी हालात सुधारने के लिए सख्त कदम उठा रही है। अब फरीदाबाद नगर निगम में फाइलें हाथों पर नहीं बल्कि कंप्यूटर पर दौड़ेंगी। इतना ही नहीं निगमकर्मियों की हाजिरी बायोमीट्रिक लगेगी। इनकी पालना कराने की जिम्मेदारी शहरी स्थानीय निकाय के डायरेक्टर विकास गुप्ता को सौंपी गई है। अब वे नगर निगम के मुखिया समेत अन्य अधिकारियों की क्लास लेकर पूरे एजेंडे को तैयार करेंगे।

अबफाइल ट्रेकिंग सिस्टम होगा लागू

नगरनिगम के चीफ इंजीनियर ओपी गोयल के अनुसार अब दफ्तर में फाइल का स्टेटस पता करना आसान हो जाएगा। सभी फाइलों को कम्प्यूटर में फीड किया जाएगा। इसके बाद यह पता लग जाएगा कि फाइल कौन से अफसर के पास रुकी है और कितने समय से। फाइल गुम होने के बाद भी उसका रिकॉर्ड कंप्यूटर में फीड होगा। फाइल ट्रेकिंग सिस्टम से फाइलों के साथ छेड़छाड़ समाप्त हो जाएगी। जिस अधिकारी के पास फाइल जाएगी वह कंप्यूटर में इसे अपडेट जरूर करेगा।

10हजार शौचालय के लिए आए 7 करोड़

नगरनिगम ने फरीदाबाद में 21 हजार लोगों के घर में शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा है। इस स्कीम में वे लोग नगर निगम में आवदेन कर सकते हैं, जिनके घर में शौचालय नहीं हैं। नगर निगम के पास फिलहाल 12 हजार आवेदन आए हैं। इनमें से 10 हजार शौचालयों के लिए निगम के पास 7 करोड़ रुपए गए हैं। अब जल्द ही अधिकारी लोगों को पैसा देना शुरू कर देंगे।

अबनिगम में बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी

नगरनिगम में बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू हो रही है। अभी तक यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू नहीं थी। इस आदेश के बाद निगमकर्मियों की लेटलतीफी समाप्त हो जाएगी। आमजन की समस्याएं सुनने के लिए कर्मचारियों को अपने कार्यालय में समय से आना होगा। इसके लिए नगर निगम के तीनों जोन में बायोमीट्रिक मशीनें लगा दी गई हैं।

^अवैध कॉलोनियों के सर्वे की फाइनल रिपोर्ट जल्द चंडीगढ़ भेज दी जाएगी। इसके अलावा नगर निगम में अब बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी, फाइल ट्रेकिंग सिस्टम लागू होगा। शौचालय बनाने के लिए निगम के पास 7 करोड़ रुपए गए हैं। इसके अलावा अन्य काफी ऐसी योजनाएं हैं जिन पर काम चल रहा है। जल्द बहुत बड़ा बदलाव सुधार जिले में आमजन को महसूस होगा। -ओपीगोयल, चीफ इंजीनियर, नगर निगम

प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं समेत महकमों के ढांचे को दुरूस्त करने को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी हो रही है। इसके लिए जोन स्तर पर मीटिंग चल रही हैं। फरीदाबाद-गुडग़ांव नगर निगम की एक साथ रिपोर्ट तैयार की जाएगी। दोनों जिलों के नगर निगम कमिश्नर को शहरी स्थानीय निकाय के डायरेक्टर विकास गुप्ता रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दे चुके हैं।

नगर निगम के फर्स्ट एंड सेकेंड क्लास अफसरों को समय पर प्रॉपर्टी रिटर्न जमा करने के आदेश गए हैं। अभी तक कई अधिकारी ऐसा नहीं करते थे। डायरेक्टर विकास गुप्ता ने जल्द प्रॉपर्टी रिटर्न भरने के आदेश दिए हैं।

फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों के सर्वे की फाइनल रिपोर्ट सरकार के पास जानी बाकी है। इसके लिए डायरेक्टर विकास गुप्ता ने आदेश दिए हैं कि जल्द यह बताया जाए कि फिलहाल कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाआें की स्थिति क्या है। नगर निगम की तरफ से सर्वे तो करा लिया गया लेकिन फाइनल रिपोर्ट भेजना बाकी है। सरकार शहर की अवैध कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की योजना तैयार कर रही है।

खबरें और भी हैं...