चार साल से कर रहा था दुष्कर्म संपत्ति भी अपने नाम करा ली
बैंकमें खाता खुलवाने के दौरान हुई एक शख्स से मुलाकात महिला को अपनी अस्मत और संपत्ति देकर चुकानी पड़ी। युवक ने महिला को अपने झांसे में ले लिया और एक दिन पिस्तौल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बदनाम करने का भय दिखाकर आरोपी चार साल से महिला का यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
क्याहै मामला
एनआईटीनिवासी पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पति की मृत्यु वर्ष 2007 में हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपने पिता के साथ रह रही थीं। उनके पिता की भी 3 जून 2011 को मौत हो गई। पिता का बैंक खाता कैनरा बैंक में था। उनकी नॉमिनी होने के कारण उसे बैंक में खाता खुलवाना था। वहां दो शख्स थे। इनमें एक संदीप और दूसरा हरपाल था। हरपाल ने पीड़िता की मदद करने की बात कहकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। फोन कर वह पीड़िता के घर आने-जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन मौका देखकर वह उसे डबुआ कॉलोनी स्थित अपने पुराने घर ले गया। वहां उसने पिस्तौल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे बदनाम करने का भय दिखाकर वह उसका यौन शोषण करता रहा। आरोप है कि इस दौरान हरपाल ने उनके मकान की रजिस्ट्री भी अपने नाम पर करा ली। पीड़िता ने महिला थाने की पुलिस को यह भी बताया कि एक बार वह शिकायत लेकर चौकी गई थी लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। अब वह महिला थाने में आकर पेश हुई है।
^यह मामला पेंचीदा है। पुलिस इसकी गहनता से तफ्तीश कर रही है। आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आया। उसे नोटिस देकर थाने बुलाया जाएगा, तभी सारी सच्चाई सामने आएगी। -आशारानी,प्रभारी, महिला थाना पुलिस, सेक्टर-16