मौके पर होगा बिजली शिकायत का समाधान
फरीदाबाद| दक्षिणहरियाणा बिजली वितरण निगम की उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक गुरुवार को सेक्टर- 23 स्थित बिजली दफ्तर में होगी। बैठक दोपहर 12 बजे बैठक होगी। इसमें उपभोक्ता की बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया जाएगा। फोरम में फरीदाबाद के अलावा हिसार के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। सीजीआरएफ की ओर से सुनवाई के लिए सभी तरह की शिकायतें जैसे बिलिंग समस्या, वोल्टेज शिकायत, मीटरों से संबन्धित शिकायत, बिजली आपूर्ति कटाने पुन: जुड़वाने, बिजली आपूर्ति में बाधा बंद होना, दक्षता, सुरक्षा, विश्वसनीयता, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के आदेश की अनुपालना करने संबंधी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।