पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काम मांगने आई थीं, चोरी कर के फरार हो गईं महिलाएं

काम मांगने आई थीं, चोरी कर के फरार हो गईं महिलाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें महिलाओं का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो काम मांगने के बहाने घर खंगाल रहा है। इस गिरोह की दो महिलाएं सेक्टर-28 में फौज के एक रिटायर्ड अधिकारी के घर से 45 हजार रुपए कैश और लाखों रुपए के जेवरात समेटकर चंपत हो गईं। दोनों काम मांगने आई थीं। घटना के वक्त रिटायर्ड अधिकारी ही मौजूद था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

क्याहै मामला

सेक्टर-28की कोठी संख्या 1721 में रिटायर्ड मेजर रघुनाथ सिंह रहते हैं। उनका बेटा दिल्ली में बैंक में नौकरी करता है जबकि पुत्रवधू भी नौकरी करती है। 8 फरवरी की सुबह 11.30 बजे वह घर के आंगन में बैठे थे। दोनों महिलाएं ने वृद्ध से कहा कि घरेलू कामकाज की जरूरत है। काम पसंद आए तो भले ही कल से मत रखना। दोनों महिलाएं घर के अंदर दाखिल हो गईं। करीब 15 मिनट में ही दोनों वृद्ध की आंख बचाकर चंपत हो गई। वृद्ध कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जब वे बेडरूम में गए तो वहां सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। उन्होंने देखा कि घर में रखी सभी महंगी वस्तुएं गायब हैं। लोहे की अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे सोने के जेवरात और कैश गायब था। उन्होंने इसकी सूचना पहले अपने बेटे को दी। बेटे ने आकर पुलिस को सूचित किया। सेक्टर-28 चौकी इंचार्ज विष्णु मित्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम और डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर आई लेकिन महिलाओं के बारे में कुछ सुराग मिला।

इससे पहले भी दो वारदातों को दे चुकीं अंजाम

यहगिरोह शहर में इस तरह की दो और वारदातों को अंजाम दे चुका है। इससे पहले इस गिरोह ने सेक्टर-18 में एक वृद्धा को अकेला देख उसके घर में सेंध लगाई थी। इसी तरह दूसरी वारदात सेक्टर-21सी के एक मकान में अंजाम दी। चोरी की इन दोनों घटनाओं में भी इसी गिरोह का हाथ था।

खबरें और भी हैं...