पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी

सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारकी वादाखिलाफी और विभागों में लागू की जा रही कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को कर्मचारियों ने फरीदाबाद शहरी के विधायक भाजपा विधायक विपुल गोयल और तिगांव से कांग्रेसी विधायक ललित नागर के आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों विधायक मौजूद नहीं थे। विधायक नागर ने कर्मचारियों को फोन पर आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को आगामी विधानसभा सत्र में उठाएंगे। इसके अलावा भाजपा द्वारा घोषणा पत्र में जारी मांगों को पूरा करने पर निंदा की।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान लज्जाराम, सचिव युद्धवीर सिंह खत्री, अशोक कुमार, बलबीर बालगुहेर ने किया। प्रदर्शन को संघ के राज्य उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में ठेका प्रथा की नीतियों को खत्म करने, सभी विभागों के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने, गेस्ट टीचरों सफाई कर्मचारियों सहित अन्य सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पंजाब के समान वेतनमान देने, शिशु भत्ता दोगुणा करने, 15 हजार रुपए न्यूनतम वेतन देने, बेरोजगारों को 6 से 9 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने और कर्मचारियों से मांगों का समाधान वार्ता द्वारा करने का आश्वासन दिया था। 15 माह बीत जाने के बाद भी सरकार ने अपने एक भी वादे पर अमल नहीं किया है। इतना ही नहीं कर्मचारियों के जनतांत्रिक तरीके से किए जाने वाले विरोध को दबाने के लिए धरना, प्रदर्शन, हड़ताल सामूहिक अवकाश लेने पर भी प्रतिबंध लगाने के फरमान जारी कर दिए। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करती तो आगामी बजट सत्र के दौरान विधानसभा कूच किया जाएगा।

फरीदाबाद. जलूसनिकाल कर विरोध प्रकट करते कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...