- Hindi News
- National
- अपडेट होगा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर घर घर जाकर आधार कार्ड नंबर होगा दर्ज
अपडेट होगा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर घर-घर जाकर आधार कार्ड नंबर होगा दर्ज
अबराष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए भारत के महारजिस्ट्रार नागरिक रजिस्ट्रीकरण शैलेंदऱ् के आदेश गए हैं। डीसी चंद्रशेखर के अनुसार इस कार्यक्रम के तहत प्रगणकों द्वारा पूरे जिले में घर-घर जाकर नागरिकों के आधार कार्ड नंबर राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे।
उन्होंने कहा केन्द्र सरकार द्वारा जिले में जनसंख्या रजिस्टर की तैयारी तथा अपडेशन से संबंधित यह समस्त कार्य नागरिकता (नागरिकों का पंजीकरण और राष्ट्रीय पत्र जारी करना) नियमावली 2003 के उपनियम (4) की अनुपालना में कराया जा रहा है। डीसी के अनुसार इस सम्बन्ध में हरियाणा सरकार की ओर से भी 22 जनवरी 2016 को अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जिले में जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट कराने के लिए नियुक्त किए गए सभी प्रगणकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। प्रगणकों में जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी लगाया गया है।
प्रशासन की ओर से एडीसी डा. आदित्य दहिया विशेष रूप से इस कार्य की देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने बताया जिले में इस काम के लिए लगाए गए प्रगणकों के प्रशिक्षण उन्हें यह कार्य करने की सही विधि की जानकारी देने के सम्बन्ध में जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा की ओर से जनगणना अधिकारी कृष्ण कुमार को भेजा गया है। डीसी ने जिले के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्य को सही एवं सुचारू रूप से कराने में सहयोग दें।