बुनियादी सुविधाओं के लिए डीसी दफ्तर के घेराव की चेतावनी
फरीदाबाद| बंधुआमुक्ति मोर्चा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन दयानंद कालोनी ग्रीन फील्ड की मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक बैठक हुई। इसमें एसोिसएशन के पदाधिकारियों ने कालोनी के लोगों को बुनियादी सुविधाएं दिए जाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कालोनी के लोगों ने कहा यदि उन्हें जल्द बुिनयादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं तो वे डीसी दफ्तर का घेराव करेंगे। बैठक में कालोनी के लोगों ने कहा कि बंधुआ मजदूरों को कई साल की लम्बी लड़ाई के बाद एक कमरे का घर तो दे दिया गया लेकिन इन घरों में लाइट है और शौचालय। बंधुआ मुक्ति मोर्चा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन दयानंद कालोनी ग्रीन फील्ड के लोगों ने यहां के प्रधान किशोरी लाल की मौजूदगी में उक्त मांगें उठाईं। इस पर प्रधान ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद यहां के लोगों को सिर छिपाने के लिए तो जगह मिल गई, लेिकन बुनियादी सुविधाओं के लिए आज भी लड़ाई जारी है। इस दौरान अर्जुन, भूपसिंह, मायाराम आदि ने कहा इन मांगों को फरीदाबाद के डीसी को लिखित रूप में कई बार दिया जा चुका है लेकिन आज तक किसी अधिकारी और नेता ने उन्हें इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया। हर घर में बिजली का मीटर, शौचालय और सफाई की व्यवस्था कराई जाए। जिससे यहां के लोग भी स्वच्छ भारत का हिस्सा बन सकें।