जिला स्तरीय सीनियर मैंस बॉक्सिंग 19 फरवरी से
फरीदाबाद| सेक्टर-11डीस्थित डीपीएस स्थित अर्जुन अवार्डी इंटरनेशनल बॉक्सर जय भगवान के द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब में जिलास्तरीय सीनियर मैंस बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 19 फरवरी से किया जाएगा। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन महासचिव दिनेश महाजन के अनुसार 19 फरवरी शाम को वैट प्रक्रिया होगी। इच्छुक बॉक्सर इस दौरान अपने सभी डॉक्यूमेंट के साथ पहुंचें।
यह प्रतियोगिता विभिन्न वैट कैटेगरी के अनुसार 21 फरवरी तक होगी। जीतने वाले खिलािड़यों को स्टेट स्तर पर आयोजित चैंपियनशिप में भेजा जाएगा।