डीएवी ने फौगाट को 204 रन से हराया
फरीदाबाद| स्पोर्ट्सअथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की ओर से पहली स्कूली इंडिया टीम के लिए शुरू किए गए जिलास्तरीय राउंड के पहले ग्रुप के मैच में डीएवी ने कुणाल के दूसरे शतक 190 रन की बदौलत फौगाट को 204 रन से हरा दिया। कुणाल अभी तक दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। में डीएवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में कुणाल के शतक की बदौलत 4 विकेट पर 278 रन बनाए। फौगाट की ओर से नवराज ने 36 रन देकर 1 विकेट लिया। इस लक्ष्य का पीछा करते फौगाट स्कूल की टीम 14.2 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई।