जूनियर नेशनल तीरंदाजी में फरीदाबाद के चार तीरंदाज खेलेंगे
फरीदाबाद| झारखंडमें 11 से 15 फरवरी को होने वाली जूनियर नेशनल तीरंदाजी के लिए फरीदाबाद के चार तीरंदाज खेलेंगे। इसमें 3 हरियाणा की ओर से जबकि 1 दिल्ली की ओर से इस प्रतियोगिता में शामिल होगा। हरियाणा की ओर से बॉयज रिकर्व राउंड में लड़कों में आशीष और लड़कियों में आर्ची यादव और कुंजदीप खेलेंगी। फरीदाबाद निवासी जोसफ दिल्ली की ओर से इंडियन राउंड में इस नेशनल तीरंदाजी में खेलेंगे। जोसफ सेक्टर-11डी डीपीएस में पहले पढ़ते थे। उनके द्वारा तीरंदाजी में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से फीस माफ थी। हरियाणा की टीम आज रवाना हो जाएगी।