पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामुदायिक केंद्र में डिस्पेंसरी शुरू

सामुदायिक केंद्र में डिस्पेंसरी शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| सेक्टर-8स्थित सामुदायिक केंद्र में गोल्डन एज संस्था ने मात्र 10 रुपए फीस पर डिस्पेंसरी की शुरुआत की। इसमें कोई मरीज आकर दस रुपए की पर्ची कटवाकर पूरा इलाज ले सकता है। डिस्पेंसरी का शुभारंभ पंजाबी फेडरेशन के अध्यक्ष वासदेव अरोड़ा ने किया। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन तिलकराज शर्मा ने की। संस्था के प्रधान महेश गुप्ता महासचिव आरके शर्मा ने बताया कि इस डिस्पेंसरी के खुलने से उन गरीबों को सहायता मिलेगी, उन्होंने कहा इस डिस्पेंसरी में डाक्टरों की टीम का नेतृत्व डा. एसके मोहंती कर रहे हैं। इस मौके पर बेटी बचाओ अभियान के चेयरमैन हरीश चंद्र आज़ाद, सेक्टर-8 आरडब्ल्यूए के प्रधान पंकज सिंह, तिलकराज शर्मा, आरके शर्मा, नरेश शर्मा, दीपक छाबड़ा, करण सिंह, डा. बनवारी लाल, पंकज सिंह, एएस चावला, राजपाल गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...