युवाओं को पसंद रहा है खादी का बदलता कलेवर
सेक्टर-12स्थित हुडा ग्राउंड में चल रहे खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। खादी का बदलता स्वरूप युवाओं को पसंद रहा है। ट्रैक शूट से लेकर डिजाइनर शर्ट प्रदर्शनी में उपलब्ध है।
10 दिन में खादी ग्रामोद्योग प्रोडक्ट की 70 लाख से अधिक की बिक्री हो रही है। प्रदर्शनी में प्रदेश भर के 50 खादी विक्रेताओं ने भाग लिया है। एक लाख दर्शकों ने प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया है। खादी की पहचान अब खद्दर के रूप में नहीं होती है।
खद्दर की जगह सिल्म खादी ने ले ली है। खादी का ट्रैक सूट, कोट भी युवाओं के लिए उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी में आयुर्वेदिक दवाईयां भी उपलब्ध है। जिसे लोग हाथों हाथ ले रहे हैं। खादी मेले में लोगों के लिए आयुर्वेदिक दवाइयां भी उपलब्ध हैं। जिनसे गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
प्रदर्शनी में काफी संख्या में लोग रहे है। ग्रामोद्योग के विक्रेता सुशील पांडेय कहते हैं कि बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। खादी ग्रामोद्याेग मंडल के सचिव देवेंद्र शर्मा कहते हैं कि खादी के प्रति रुझान तेजी से बढ़ रहा है। हर उम्र वर्ग के लिए यहां कपड़े आदि उपलब्ध हैं।
किचन से लेकर खाने-पीने की ग्रामोद्योग की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं।