अब पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे पुलिस के चक्कर
अबपासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए लोगों को बार-बार पुलिस विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। फरीदाबाद पुलिस ने अपनी वेबसाइट ‘फरीदाबाद.हरियाणापुलिस.जीओवी.इन’ के साथ पासपोर्ट सेवा केंद्र और सिटीजन पोर्टल हरसमय को कनेक्ट कर दिया है। ऑनलाइन सुविधाओं में आरटीआई सेल, नौकर-किराएदार सत्यापन, एफआईआर स्टेटस और शस्त्र लाइसेंस को भी शामिल किया गया है। अब से पहले ये सभी सेवाएं व्यक्तिगत हाजिरी पर निर्भर थीं। फरीदाबाद पुलिस चरित्र सत्यापन समेत ऑनलाइन एफआईआर रजिस्ट्रेशन की सुविधा को भी जल्द ही लोगों के बीच लेकर आने वाली है।
भ्रष्टाचारसे मिलेगी मुक्ति
पासपोर्टवेरीफिकेशन, नौकर-किराएदार सत्यापन और शस्त्र लाइसेंस सेवा को लेकर सरकार और पुलिस विभाग से लोगों की शिकायत रहती थी कि इन सेवाओं की आड़ में पुलिस कर्मचारी रिश्वतखोरी के चक्कर में फंसे रहते थे। लोगों की जेब ढीली होने तक उन्हें बार-बार चक्कर कटवाए जाते थे। इन सेवाओं में छोटी-छोटी कमियों के कारण पूरी फाइल को दोबारा उसी प्रोसेस से गुजरना पड़ता था। लेकिन ऑनलाइन सेवा के बाद लोगों को इन तकलीफों से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।
एफआईआररजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन करने की तैयारी
एफआईआररजिस्ट्रेशन ऑनलाइन की घोषणा को भले ही छह महीने होने वाले हैं लेकिन अभी तक पुलिस इसमें कामयाब नहीं हो पाई है। पुलिस का आईटी विंग जल्द ही ऑनलाइन एफआईआर रजिस्ट्रेशन की दिशा में काम कर रहा है। फिलहाल पुलिस थानों में एफआईआर रजिस्ट्रेशन का कंप्यूटरीकृत कार्य तो शुरू हो चुका है लेकिन लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने या चौकी ही जाना पड़े, इस सुविधा को लोगों को जल्द देने के लिए तेजी से काम चल रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अप्रैल 2016 तक लोगों को एफआईआर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सौगात मिल जाएगी।
चरित्रसत्यापन ऑनलाइन होगा
पुलिसविभाग चरित्र सत्यापन के लिए ई-फार्म लाने जा रहा है। इस ई-फॉर्म को भरकर कोई भी घर बैठे चरित्र सत्यापन प्राप्त कर सकेगा। ई-फार्म में कुछ आवश्यक दिशा निर्देश होंगे, जिन्हें भरने के बाद उसे पुलिस विभाग की आपराधिक रिकार्ड शाखा को भेजा जाएगा, जो संबंधित आवेदनकर्ता का आपराधिक रिकार्ड चेक करेगी। इसके बाद वही फार्म संबंधित थाने और चौकी को भेजा जाएगा, जहां से पुलिसकर्मी आवेदनकर्ता के घर पड़ोस में जाकर और जानकारियां जुटाएंगे।
(नोट :थाने-चौकीके नंबर और प्रभारियों मोबाइल नंबर के नाम वेबसाइट पर उपलब्ध हैं) इन नंबरों को किसी भी समय डायल कर सकते हैं।
अपने नियरेस्ट पुलिस स्टेशन भी देखें
{फरीदाबादपुलिस की वेबसाइट पर आईटी सेल ने नियरेस्ट पुलिस स्टेशन भी दर्शाएं हैं, जिनमें थानों के नाम पते मौजूद हैं।
{होम डिस्प्ले पर वूमेन हेल्पलाइन नंबर और पुलिस कंट्राेल रूम नंबर भी है।
{पुलिस सेवा केंद्र का लैंडलाइन भी दर्शाया गया है।
{हरसमय पुलिस पोर्टल पर एफआईआर व्यू स्टेटस।
{आरटीआई की जानकारी उपलब्ध।
{नौकर-किराएदार का सत्यापन।
{शस्त्र लाइसेंस के आवेदन करें।
पासपोर्ट सेवा : घर बैठे लें ये जानकारियां
{फरीदाबाद.हरियाणापुलिस.जीओवी.इनवेबसाइट पर जाएं।
{वेबसाइट पर दर्शाए पासपोर्ट वेरीफिकेशन स्टेटस पर क्लिक करें।
{डिस्प्ले पर पासपोर्टइंडिया.जीओवी.इन का ट्रेक एप्लीकेशन स्टेट्स पेज सामने होगा।
{यहां एप्लीकेशन टाइप, फाइन नंबर और जन्मतिथि डालकर अपना पासपोर्ट वेरीफिकेशन स्टेटस देख संकेगे।
{इसी पेज पर पासपोर्ट ई-फार्म और एफिडेविट फार्मेट उपलब्ध है, जिन्हें आप डाउनलोड कर उसे भर सकेंगे।
{प्रीमियम एसएमएस सर्विस और एमपासपोर्ट सेवा एप भी इसी पेज पर उपलब्ध है।
^पुलिस का उद्देश्य है कि वह अपना कार्य पूर्णत: ऑनलाइन करें। अब 90 प्रतिशत विभागीय कार्य तो कंप्यूटरीकृत हो गया है लेकिन ऑनलाइन एफआईआर रजिस्ट्रेशन की दिशा में भी तेजी से कार्य चल रहा है। ऑनलाइन सेवाएं जनता के लिए हितकर हैं। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होती है। मौजूदा समय में पेपरलेस वर्क का होना पर्यावरणीय दृष्टिकोण से बेहद जरूरी है। - सुभाषयादव, पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद।
38 चौकियां
18 थाने