दुष्कर्म पीड़िता सीएम और जिला न्यायाधीश के समक्ष पेश होगी
अश्लील फिल्म बनाकर 12वीं कक्षा की छात्रा से विवाह और उसके साथ कुकर्म करने के आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता इस मामले में सोमवार को पुलिस की निष्क्रिय कार्यशैली का विरोध जताने के लिए जिला न्यायाधीश इंद्रजीत मेहता और सीएम मनोहर लाल से मिलने जाएगी। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि महिला पुलिस बयान लेकर गई, लेकिन अभी केस दर्ज नहीं किया है।
क्याहै मामला
बल्लभगढ़के खत्रीवाड़ा निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा की जुलाई 2014 में फेसबुक पर दिल्ली गोविंदपुरी के श्रीलाल चौक निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने उसे सितंबर 2014 में अपोलो जसोला पार्क मेट्रो स्टेशन पर घूमने के लिए बुलाया। इसके बाद युवक उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया। वहां उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोप है कि इसके बाद वह बेहोश हो गई। फिर युवक ने दुष्कर्म किया। इस दुष्कर्म की युवक के दोस्त ने वीडियो क्लिप बना ली। दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। यह वीडियो युवक ने पीड़िता को बड़खल पर्यटन स्थल पर दिखाकर कहा कि शादी नहीं की तो वह वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। मजबूरी में पीड़िता ने परिवार वालों की रजामंदी के बगैर शादी कर ली। इस दौरान युवक ने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी करना शुरू कर दिया। देवरों ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता को युवक कोठे पर बैठाने की धमकी दे रहा था।