सफाई के लिए चलाए रिक्शे
फरीदाबाद| स्लेजहेमर फाउंडेशन की तरफ से इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-6 में कूड़ा उठाने के लिए दो रिक्शे दिए गए। ये रिक्शे मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के कार्यालय से प्राइवेट सफाई ठेकेदार को सेक्टर-6 से कूड़ा उठाने के लिए दिए गए। इस मौके पर मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के प्रधान नरेश वर्मा सेक्टर-6 के उद्यमियों ग्रीन रोड के फाउंडेशन की सराहना की। फाउंडेशन की तरफ से यह कार्य प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रभावित होकर दो रिक्शा सफाई उठाने के लिए समर्पित की। इस मौके पर सेक्टर-6 के उद्यमियों ग्रीन रोड के सदस्यों ने अच्छी सफाई हरियाली के लिए प्राइवेट सफाई ठेकेदार की सराहना की। इस मौके पर एसोसिसएशन के प्रधान नरेश वर्मा, नवनीत गुंबर जीबी नैलवाल ने सभी कर्मचारियों को मिठाई दी।