शादियों में फिजूलखर्ची रोकने के लिए आज होगी गुर्जर महापंचायत
फरीदाबाद| गुर्जरसमुदाय की ओर से शादियों में की जा रही फिजूल खर्ची को रोकने के लिए रविवार को पाली गांव के कन्या स्कूल में होने वाली महापंचायत को लेकर पूर्व पार्षद महेंद्र भड़ाना के पाली स्थित निवास पर बैठक हुई। इसमें महापंचायत को सफल बनाने के लिए समाज के मौजिज लोगों को जिम्मेदारी देते हुए तीन टीमों का गठन किया गया। ये टीमें अलग-अलग गांवों में जाकर इस महापंचायत के लिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए आमंत्रित करेंगी। इस टीम में अनंगपुर, लकड़पुर, अनखीर, नवादा में सुरजीत, आजाद भड़ाना, पाखल, नया गांव, गोठडा, मोहब्बताबाद, पावटा, मांगर कोट में रघबर प्रधान, खडकी, श्रीचंद, शीशा मेम्बर, खेडी, नेकपुर, फिरोजपुर, कबूलपुर, नंगला, गाजीपुर में श्यामवीर ब्लाक समिति मेम्बर, पप्पी, रविन्द्र, मामचंद, संजय, गिर्राज, मनोज, जसबीर, चेयरमैन को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर महेंद्र भड़ाना ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि महापंचायत में समाज के लोग एकजुट होकर अपने विचार रखें। जिससे इस प्रकार की फिजूलखर्ची पर नियंत्रण पाया जा सके।