ट्रेन में शराब ले जाते दो पकड़े
फरीदाबाद| कोसीकलांसे गाजियाबाद जाने वाली ईएमयू से 9 पेटी अवैध शराब के साथ दो पकड़े गए। दोनों आरोपियों की पहचान जनौली निवासी नरेंद्र सिंह और शिव सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पलवल से कई ग्रुप इस तस्करी में लगे हैं। जो शराब दिल्ली की झुग्गियों में बेचते हैं। उन्होंने कबूल किया है कि वे इस स्टेशन से बिना रोकटोक के आसानी से निकल जाते हैं। बस उन्हें परेशानी आती है तो बल्लभगढ़ और तुगलकाबाद के बीच। इस दौरान पकड़े जाने का अधिक डर रहता है। डीएसपी यादराम ने इस मामले में जांच और छानबीन के आदेश दे दिए हैं।