फोर्टिस ने इंडियन ऑयल को हराया
फरीदाबाद | यूनिवर्सिटीमें चल रहे कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज में फोर्टिस ने इंडियन ऑयल को 82 रन से हरा दिया। फोर्टिस की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 214 रन बनाए। आरके पांडेय ने 55 गेंद पर 75 रन बनाए। मनोज शर्मा ने 34 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। इंडियन ऑयल की तरफ से पाथी ने 30 रन देकर 2 और अप्पा ने 31 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते इंडियन ऑयल की टीम 19 ओवर में 132 पर ऑलआउट हो गई।