पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंजीनियरिंग और डॉक्टर की पढ़ाई से कम नहीं खेल में कॅरियर बनाना : भारद्वाज

इंजीनियरिंग और डॉक्टर की पढ़ाई से कम नहीं खेल में कॅरियर बनाना : भारद्वाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाखेल अधिकारी सुनील भारद्वाज ने कहा कि खेल में कॅरियर चुनना इंजीनियरिंग और डॉक्टर की पढ़ाई से कम नहीं है। उन्होंने कहा खेल में जो प्रतिभाएं निकलती हैं, उनका सफर स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं से होता है। केंद्र और राज्य सरकारें भी अब स्कूल स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होने लगी हैं। भारद्वाज सेक्टर-56 स्थित बंसी विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित ‘चलो खेलें’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को खेल गतिविधियों में जरूर शामिल करें। उन्होंने कहा इंजीनियरिंग, डॉक्टर, मैनेजमेंट की पढ़ाई में लाखों रुपए खर्च होते हैं, तब जाकर कोई मुकाम हासिल होता है लेकिन खेल में कॅरियर बनाने के लिए सिर्फ मेहनत चाहिए।

सरकार अब खेल सुविधाओं पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। जिला स्तर पर अलग-अलग खेलों के कोच अन्य सुविधाएं दे रही है। स्कूल के निदेशक विकेश भारतीय ने कहा कि अभिभावक और गुरू ही बच्चे का नैतिक मूल्य निर्धारित करते है। उन्होंने कहा अभिभावक को अपने बच्चों की विफलताओं पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि उनका हर कदम हौसला बढ़ाना चाहिए। विकेश भारतीय ने कहा कि जिस प्रकार पत्थरनुमा हीरे की पहचान जौहरी को होती है, ठीक उसी प्रकार बच्चे में छिपी प्रतिभाओं का ज्ञान उसके गुरु अभिभावक में होता है। इस मौके पर नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक विद्यार्थियों ने स्पून रेस, कूद रेस, हर्डल रेस, सैनिक रेस जैसे कई मनोरंजक खेल प्रतिभाओं में हिस्सा लिया। अंत में स्कूल के चेयरमैन नारायण डागर और उनकी प|ी अंजू डागर ने अतिथियों का आभार जताया।

विजेताओं विद्यार्थियों अध्यापिकाओं को बेहतर अध्यापन के लिए पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में जिला बॉक्सिक कोच रमेश वर्मा, बॉस्केट बॉल कोच अनुज शर्मा, अनूप भाटी, नरेश गुप्ता, प्रदीप नागर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...