अज्ञात वार्ड में भर्ती बुजुर्ग महिला की मौत
फरीदाबाद|बीके अस्पतालके अज्ञात वार्ड में शनिवार दोपहर को इलाज के अभाव में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस वार्ड के मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा था। पांच मरीजों को तृतीय तल पर एक कक्ष में शुक्रवार को भेजा गया था। शुक्रवार रात इस कक्ष में अस्पताल प्रबंधन की तरफ से किसी भी कर्मचारी की ड्यटी नहीं लगाई थी। इन्हें कोई डाक्टर भी देखने नहीं आया। शनिवार सुबह मौत की सूचना मिलने पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। बीके अस्पताल के पीएमओ सुरेश चंद्र के अनुसार उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर इलाज के अभाव में मरीज की जान गई है तो वे मामले की जांच करेंगे।