निजी स्कूलों की कथित धांधली के खिलाफ 23 को प्रदर्शन
फरीदाबाद| निजीस्कूलों की लूटखसोट, मनमानी और उन्हें लगातार दिए जा रहे राजनीतिक प्रशासनिक संरक्षण के विरोध में 23 फरवरी को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर किए जाने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए स्कूलों की पैरेंट्स एसोसिएशन तैयारी में लगी हुई है। हरियाणा अभिभावक एकता मंच की जिला कमेटी के बैनरतले होने वाले इस प्रदर्शन में पैरेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों के साथ-साथ हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ, ऑल इंडिया पैरेंट्स एसोसिएशन, सर्व कर्मचारी संघ छात्र संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर शनिवार को मंच की जिला कोर कमेटी की एक बैठक सेक्टर-11 में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट शिवकुमार जोशी ने की। प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट ओपी शर्मा, संरक्षक सुभाष लांबा, प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा, जिला सचिव डॉ. मनोज शर्मा सहित आईडी शर्मा, ओमबीर सिंह, नरेश तोमर, पंकज पाराशर, सचिन चावला, रमेश गुलिया आदि मौजूद थे।