ट्रेन की स्थिति जानने के लिए नया एप
फरीदाबाद| रेलवेके नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) के तहत मोबाइल कंप्यूटर पर ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए अब एक एप्लीकेशन (एप) भी आपकी मदद करेगा। इसके जरिए ट्रेन इस समय कहां है, लाइव स्टेशन, ट्रेन शेड्यूल, दो स्टेशनों के बीच उपलब्ध ट्रेनों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस पर रद्द ट्रेनें, जिन ट्रेनों का समय बदला गया है, डायवर्टेड ट्रेनों से संबंधित लगभग सभी जानकारी दी जाएगी। विंडोज 8 प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध इस एप का विकास रेलवे ने माइक्रोसॉफ्ट की मदद से किया है। यह एप बुधवार से जनता के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसे डाउनलोड किया जा सकता है।