अब 100 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन जून में 4 फ्लाईओवर हो जाएंगे शुरू
अंग्रेजों के शासन में बने जर्जर पुल पर काम शुरू
जल्दही दिल्ली से आगरा जाना सुगम हो जाएगा। नेशनल हाईवे पर फरीदाबाद में जून में 4 फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद दिल्ली से सीधे आगरा की तरफ बगैर जाम रेड लाइट के जाना आसान हो जाएगा। फ्लाईओवर बनने के बाद 100 की स्पीड में वाहन दौड़ेंगे। फिलहाल जाम के कारण वाहन मुख्य चौराहों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते हैं। सुबह-शाम जाम की स्थिति रहती है। हाईवे को सिक्स लेन करने वाली रिलांयस कंपनी का दावा है कि एप्रोच रोड का काम तेज चल रहा है। हाईवे सिक्स लेन होने के बाद रोज 1 लाख से अधिक वाहन चालकों को सहुलियत होगी।
फिलहालक्या है स्थिति
बड़खल,ओल्ड, अजरौंदा बाटा फ्लाईओवर बनकर तैयार हैं। अब इनकी एप्रोच रोड बनाने का काम चल रहा है। तीन माह में एप्रोच रोड बन जाएगी। इसके बाद अगले एक महीने में फिनीशिंग का काम हो जाएगा। संभावना है कि जून में चारों फ्लाईओवर के ऊपर से ट्रैफिक दौडऩा शुरू हो जाएगा।
बल्लभगढ़यहां बनेंगे फुट ओवरब्रिज
नेशनलहाइवे को सिक्स लेन करने के चलते फुट ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे। इनमें फुट ओवरब्रिज में सराय चौक, वाईएमसीए, अमरपुर, पलवल, हरियाणा यूपी बॉर्डर (फरीदाबाद), इंडस्ट्रियल एरिया यूपी, जयगुरुदेव, इसके आगे की कॉलोनी के क्षेत्र, रिफाइनरी नगर, रिफाइनरी और भीमनगर (मथुरा) शामिल हैं।
फरीदाबाद | अंग्रेजोंके शासनकाल में आगरा कैनाल पर बने बड़ौली के जर्जर पुल की सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। कई बार इस पुल का ऊपरी हिस्सा ढह चुका है। इसके बावजूद वाहनों का आवागमन जारी था। इससे पहले अधिकारियों ने इस पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया था। इसके लिए पुल के दोनों तरफ लोहे के पोल गाड़ दिए गए थे। हल्के वाहनों के प्रवेश को सुगम करने के लिए अब सड़क बनाई जा रही है। बड़ौली निवासी एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ के अनुसार पुल से गाड़ी, स्कूटर पैदल चलना मुश्किल है। बड़ौली अन्य गांवों के हजारों वाहन पुल से गुजरते हैं। इस टूटी सड़क गड्ढों की वजह से अक्सर वाहन चालक संतुलन खो देते हैं। पुल के आसपास प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। इस कारण हादसे हो रहे हैं। इसके ऊपर दोनों तरफ सीवरेज के बड़े लोहे के पाइप गुजर रहे हैं। उनमें सीवर का पानी रिसकर पुल पर जमा हो जाता है। वशिष्ठ के अनुसार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने 15 फरवरी तक इस पुल को ठीक करने का आश्वासन दिया था। पुल की सड़क का काम शुरू होने पर गांव की सरपंच संतोष देवी, पंच अन्नू वशिष्ठ, ब्लॉक समिति सदस्य सतपाल मास्टर जयनारायण वशिष्ठ, रामपाल, हेती चंदीला, निरंजन चंदीला, नेहपाल, लीलू, प्रेम, अनुज वशिष्ठ सहित अन्य ग्रामीणों ने धन्यवाद किया।
^अभी हाईवे सिक्स लेन के पूरे प्रोजेक्ट पर 45 फीसदी काम हो चुका है। हाईवे को सिक्स लेन करने में वन विभाग, पर्यावरण विभाग समेत अन्य विभागों से परमिशन लेनी होती है। इसके अलावा जमीन अधिग्रहण समेत अन्य काफी ऐसी चीजें होती हैं, जो रास्ते में रोड़ा अटकाती हैं। अब इसका काम तेज गति से चल रहा है। संभावना है जनवरी 2017 तक रिलांयस कंपनी प्रोजेक्ट पूरा कर देगी। -सुरेशकुमार, एनएचएआई अधिकारी।
कितनी चौड़ी होगी रोड
अबएक लेन 8.50 मीटर
कितनी बढ़ेगी 4.30 मीटर
फरीदाबादमें कहां बनेंगे फ्लाईओवर
एनएचपीसी
बड़खल
ओल्ड
अजरौंदा
बाटा
कितने राज्यों की है योजना
दिल्ली
हरियाणा
यूपी
किनराज्यों में कितनी बनेगी रोड
हरियाणा85 किमी
यूपी 97 किमी
कुल लागत 2900 करोड़ रुपए
लंबाई 180 किलोमीटर
कहां से कहां तक दिल्ली से आगरा के सिकंदराबाद तक
निर्माण कंपनी का नाम रिलायंस
कब शुरू हुआ काम वर्ष 2012
डेड लाइन जनवरी : 2017
कितनी होगी स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा
फरीदाबादमें फ्लाईओवर-अंडरपास
कुलफ्लाईओवर 6
कुल अंडर पास 2
फरीदाबाद. नेशनलहाईवे पर बन रहे पुल पर जाने के लिए बन रही सड़क।